फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आम आदमी को राहत देगी स्थाई लोक अदालत

आम आदमी को राहत देगी स्थाई लोक अदालत

Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी को राहत देगी स्थाई लोक अदालत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये से कम के मामलों में न्याय के लिए स्थायी लोक अदालत आम आदमी को राहत दे रहा है। दून में नवंबर 2017 में खुली स्थायी लोक अदालत में अभी करीब 300 मामले चल रहे हैं। इस अवधि में सात से आठ मामलों का निस्तारण भी हो चुका है। हालांकि, जागरुकता की कमी के कारण ज्यादा लोग अभी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्थायी लोक अदालत, देहरादून के अध्यक्ष आशीष नैथानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मामलों की सुनवाई चल रही है, उसमें ज्यादातर बीएसएनएल से जुड़े हैं। कोई भी व्यक्ति जो सेवा संबंधित मामलों में न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा हो, यहां निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दायर कर सकता है।
विज्ञापन

--
ऐसे काम करती है अदालत
ऐसे मामलों की शिकायत या प्रार्थना पत्र देने पर लोक अदालत दूसरे पक्ष को नोटिस जारी करती है। दूसरे पक्ष को अपना पक्ष रखना होता है। साथ ही मध्यस्थता कर मामले को जल्द निस्तारित करवाया जाता है। स्थायी लोक अदालत के मामलों में अपील नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन मामलों में मिलेगा फायदा
स्थायी लोक अदालत जन उपयोग से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई कर सकती है। इसमें वायु, सड़क, रेल या जलमार्ग से यात्रा और माल वाहन सेवा, डाक, तार या टेलीफोन सेवा, विद्युत, जल प्रदान करने वाले स्थापन, लोक सफाई, स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल, औषधालय में सेवा, बीमा सेवा, शैक्षिक, शैक्षणिक संस्थानों, आवास और भू-संपदा सेवा के मामले शामिल हैं।
--
इस तरह के मामले होंगे शामिल
स्थायी लोक अदालत में वही मामले आ सकते हैं, जिनका मूल्यांकन एक करोड़ रुपये से कम हो। साथ ही मामला किसी भी न्यायालय में दायर नहीं होना चाहिए। आपराधिक मामलों को भी लोक अदालतों के दायरे से बाहर रखा गया है। इन अदालतों में कोई न्याय शुल्क नहीं लगता। साथ ही वकील की जरूरत भी नहीं होती है।

--
लोक अदालत से है अलग
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोक अदालतें लगाता है। जिनमें अलग-अलग न्यायालय में चल रहे मामलों को सुलझाया जाता है, जबकि स्थायी लोक अदालत प्रतिदिन सुनवाई करती है। इसमें केवल नए मामले ही शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed