फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   22 monkeys found dead in water supply tank.

पेयजल फिल्टर में मरे मिले 22 बंदर, 101 गांवों को सप्लाई

Wed, 27 Jan 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Jan 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
22 monkeys found dead in water supply tank.

बागेश्वर के विचला दानपुर क्षेत्र में लीती-रिठकुला पेयजल योजना के स्नो सैंड फिल्टर में 22 बंदर मरे मिलने से हड़कंप मच गया। इस पेयजल फिल्टर से क्षेत्र के करीब 101 गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है।

विज्ञापन


सवाल यह है कि एक साथ इतने बंदर फिल्टर में कैसे मर गए। कहीं बंदरों को मारने के लिए किसी ने पानी में कुछ मिला तो नहीं दिया था। इसके साथ ही बंदरों के टैंक में मरे मिलने से पानी के दूषित होने की आशंका भी है। वजह क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेयजल संस्थान की लीती-रिठकुला पेयजल योजना का स्नो सैंड फिल्टर लीती के जंगल में बना है।

पानी दूषित होने की आशंका से क्षेत्रवासियों में हड़कंप

22 monkeys found dead in water supply tank.

फिल्टर चारों ओर से खुला है। उसकी बेरीकेडिंग भी नहीं की गई है। बांज के जंगल के बीच और ऊंचाई वाले क्षेत्र में होने के कारण वहां तापमान भी काफी कम रहता है।

फिल्टर में बंदर कब और कैसे मरे इसकी सही सही जानकारी किसी को भी नहीं है। पूर्व बीडीसी सदस्य और कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि लीती के कुशल सिंह, मोहन सिंह प्रमोद सिंह गायों को चराने के लिए जंगल गए थे।

उन्होंने फिल्टर में बंदरों को मरा देखा। उनकी संख्या 22 थी। ग्रामीणों की सहायता से बंदरों को फिल्टर से बाहर निकाला गया। फिल्टर की लंबे समय से सफाई भी नहीं हुई है।

जेई ने पहुंचकर कराई फिल्टर की सफाई

22 monkeys found dead in water supply tank.

पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेएस खाती ने बताया कि संबंधित जेई ने मौके पर जाकर फिल्टर की सफाई करा दी है। जेई को वहां बंदर मरे हुए नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि स्नो सैंड फिल्टर पहले से ही खुले में ही बना है।

तहसीलदार एमएस बिरोड़िया ने बताया कि उन्हें फिल्टर में बंदरों के मरने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। नायब तहसीदार और क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर काफी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed