फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भलाई कार्यों में हो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

भलाई कार्यों में हो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
भलाई कार्यों में हो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार से एडवांस इन कंप्यूटिंग एंड डाटा संाइसेज विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। कांफ्रेंस में विशेषज्ञों ने कंप्यूटर विज्ञान में हो रहे प्रयोगों, आविष्कारों एवं शोधों से जुड़ी जानकारियां दी।
कान्फ्रेंस का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनआईटी कुरुक्षेत्र के डीन रिसर्च प्रो. (डॉ.) ब्रह्मजीत सिंह, उत्तरांचल विवि के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रो. (डॉ.) एनके जोशी, गेस्ट ऑफ ऑनर थापर यूनिवर्सिटी पटियाला के डीन प्रो. आरके शर्मा आदि ने दीप जलाकर किया। वहीं, नेशनल यूनिवर्सिटी सिंगापुर के प्रो. डॉ. लिंग टोक वांग, डॉ. पीके गुप्ता, प्रो. विपिन त्यागी, प्रो. मयंक सिंह आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान 598 शोध पत्र प्रस्तावित किए गए। जिसका विशेषज्ञों की टीम ने रिव्यू किया।
विज्ञापन

पहले दिन यूएसए, नाइजीरिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, स्वीडन आदि देशों से भेजे गए 109 शोध पत्रों को शामिल किया गया। वहीं, देश के पांच आईआईटी, सात एनआईटी, 21 केंद्रीय विवि तथा 96 अन्य विवि एवं कॉलेजों तथा 16 कंपनियों के शोध पत्र मिले। प्रो. (डॉ.) ब्रह्मजीत सिंह ने डाटा साइंसेज की आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया, कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल अच्छे कार्यों के लिए करना चाहिए। प्रो. आरके शर्मा ने मशीन लर्र्निंग आदि की जानकारी दी। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज दिवाकर, आईसीएसीडीएस के जनरल चेयर डॉ. मयंक सिंह, तरुण कुमार, पुनीत शर्मा, अरविंद सिंह रावत, सुधीर जुगरान, सुमिता लांबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed