{"_id":"5ada536d4f1c1be2798b557e","slug":"201524257645-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, व्यापारियों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, व्यापारियों ने किया रोड जाम
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पॉलीथीन की बिक्री और प्रयोग पर सख्ती को शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई से खफा व्यापारियों ने टीम का विरोध किया और हनुमान चौक पर सड़क पर जाम लगा दिया। आधा घंटे लगे जाम और हंगामे से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम ने 10 दुकानों का चालान कर 14700 रुपये का जुर्माना वसूला।
शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने पलटन बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी के सामने और हनुमान चौक पर दुकानों पर पॉलीथीन चेक की। इस दौरान पॉलीथीन बेचने और प्रयोग करने पर 10 दुकानों और लोगों का चालान कर 14700 रुपये का जुर्माना वसूला। टीम की कार्रवाई से खफा व्यापारियों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान टीम के साथ व्यापारियों की तीखी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर व्यापारियों ने वहीं सड़क पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि उनके पास जो भी डिस्पोजल या पॉलीथीन है, वह अच्छी क्वालिटी की है, ऐसे में जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई गलत है। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल का कहना है कि पॉलीथीन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी व्यापारी के पास पॉलीथीन मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रशिक्षु एसडीएम आकाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।