{"_id":"e5587bb9081e219847bcd0a7a35d2826","slug":"192-trainee-teachers-received-a-gift-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी खाने के बाद ईद पर मिला ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी खाने के बाद ईद पर मिला ईनाम
देहरादून/बिशन सिंह बोरा
Updated Fri, 09 Aug 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में स्थाई सरकारी नौकरी की चाह में भटक रहे प्रशिक्षु
विज्ञापन
शिक्षकों का सपना पूरा हो गया है। सरकार ने प्रशिक्षु शिक्षकों को ईद का
तोहफा देते हुए नियुक्ति पत्र दे दिए हैं।
विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षकों का शुक्रवार ईद को शिक्षक बनने का सपना साकार हुआ। इसमें 72 प्रशिक्षु शिक्षकों को चकराता और 120 को कालसी ब्लॉक में सहायक अध्यापक के रुप में नियुक्ति मिली। सभी शिक्षक सोमवार को अपने-अपने स्कूलों में ज्वाइन करेंगे।
नौ महीने बाद भी नहीं मिली नियुक्ति
विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षकों की दिसंबर वर्ष 2011 में नियुक्ति विज्ञप्ति जारी की गई थी, काउंसलिंग के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया, लेकिन मामला कोर्ट में लटकने से प्रशिक्षुओं को नौ महीने बाद भी स्कूलों में नियुक्ति नहीं मिल पाई।
कोर्ट ने दी थी राहत
इसी वर्ष कोर्ट से राहत मिली तो, प्रशिक्षुओं के दुबारा से प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए। इससे नाराज प्रशिक्षुओं ने हाल ही में मुख्यमंत्री आवास कूच किया। कूच के दौरान प्रशिक्षुओं को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी।
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र मिले
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बेसिक नियमावली में बदलाव कर प्रशिक्षुओं की नियुक्ति का रास्ता साफ किया गया। अब प्रशिक्षु बृहस्पतिवार से नियुक्ति पत्र को लेकर डीईओ कार्यालय में डटे थे। जिन्हें शुक्रवार नियुक्ति पत्र दिए गए।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी डरे हैं सहायक अध्यापक
प्रशिक्षु शिक्षक, सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद इससे डरे हैं कि कहीं कोर्ट में भविष्य में फिर मामला न लटक जाए। प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति के खिलाफ चुनौती को लेकर हाईकोर्ट की डबल बैंच में याचिका स्वीकार होने से उन्हें डर है।
नियुक्ति के लिए पुलिस की मार तक खाई
हाल ही में प्रशिक्षु शिक्षकों ने स्थाई नियुक्ति के लिए प्रषिक्षु शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया था। इस दौरान पुलिस ने प्रशिक्षु शिक्षकों को रोकने के लिए जमकर लाठियां भी भांजी, जिसमें कई प्रशिक्षु शिक्षक घायल हो गए थे। इस घटना की सभी ने निंदा की थी और इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बैकफुट पर आना पड़ा था।
इनकी भी सुनिएः
काउंसलिंग के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे, बृहस्पतिवार कार्यालय में लाइट न होने से नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा सके। शुक्रवार सभी 192 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। जो सोमवार को चकराता और कालसी में ज्वाइन करेंगे। इनकी तैनाती से चकराता और कालसी में शिक्षकों की कमी की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
-पदमेंद्र सकलानी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक