{"_id":"67d0a1324def4648f00de7ea","slug":"18-of-the-people-brought-from-myanmar-are-from-uttarakhand-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-639175-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: म्यांमार से भारत लाए गए लोगों में उत्तराखंड के 18, साइबर अपराधियों के जाल में थे फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: म्यांमार से भारत लाए गए लोगों में उत्तराखंड के 18, साइबर अपराधियों के जाल में थे फंसे
Wed, 12 Mar 2025 02:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:28 PM IST
सार
रायवाला के एक युवक को भी इसी तरह विदेश में ले जाया गया था। वहां पर उससे साइबर ठगी करने वाले कॉल सेंटर में काम कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
म्यांमार से भारत लाए गए 261 लोगों में 18 उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इनमें 14 कुमाऊं और चार गढ़वाल क्षेत्र के हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अभी इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। साइबर अपराधियों के जाल में फंसे ऐसे बहुत से युवाओं को अब तक भारत लाया जा चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, मंत्री जोशी संग गीतों पर थिरके, खूब उड़ाया रंग गुलाल
विज्ञापन
पिछले साल रायवाला के एक युवक को भी इसी तरह विदेश में ले जाया गया था। वहां पर उससे साइबर ठगी करने वाले कॉल सेंटर में काम कराया गया। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। जल्द ही स्थानीय निवासियों को उत्तराखंड लाया जाएगा। इसके बाद ही इनकी पहचान उजागर हो सकती है।
विज्ञापन