फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, मंत्री जोशी संग गीतों पर थिरके, खूब उड़ाया रंग गुलाल

Wed, 12 Mar 2025 03:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Mar 2025 03:06 PM IST
सार

देहरादून नगर निगम परिसर में होली अभिनंदन' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे।

विज्ञापन
CM Dhami played Holi Holi meet organized in Dehradun Municipal Corporation premises read All Updates in hindi
होली खेलते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री औऱ विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया। 





प्रदेशभर में आज होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तमाम मंत्री-विधायक इन कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। होली मिलन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। 

होली मिलन कार्यक्रम में वह झूमने नाचते नजर आए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बता दें, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

CM Dhami played Holi Holi meet organized in Dehradun Municipal Corporation premises read All Updates in hindi
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सचिवालय में तैनात इन सभी पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।

CM Dhami played Holi Holi meet organized in Dehradun Municipal Corporation premises read All Updates in hindi
सीएम धामी व साथ में देहरादून मेयर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में जांच की गई तो प्रथमदृष्टया लापरवाही इन पुलिसकर्मियों की सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami played Holi Holi meet organized in Dehradun Municipal Corporation premises read All Updates in hindi
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूत्रों के मुताबिक ये सुरक्षाकर्मी यदि सचेत रहते तो हंगामा करने वाले व्यक्ति को समय से रोका जा सकता था। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी तोड़ सकता था।

ये भी पढे़ं...Rudraprayag:  देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला

विज्ञापन
CM Dhami played Holi Holi meet organized in Dehradun Municipal Corporation premises read All Updates in hindi
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गनीमत रही कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को इंटेलिजेंस मुख्यालय ने एएसआई शमशेर सिंह को हटाते हुए जिला हरिद्वार, कांस्टेबल पिंकी शैव को जिला देहरादून, कांस्टेबल संजीत शर्मा को पीएसी हरिद्वार, कांस्टेबल शीला शर्मा को जिला हरिद्वार और कांस्टेबल पीएसी अनिल सिंह को आईआरबी द्वितीय देहरादून उनके मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: लोक सेवा आयोग ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर, जानिए अब कब होगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed