{"_id":"5c24f759bdec2256b61c2112","slug":"171545926489-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक-परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक-परिचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। देवीधार-फोल्ड मोटर मार्ग पर चकोन गांव के पास एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार देर रात हुए हादसे का बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पता चला।
क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक सोबेंद्र सिंह महंत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के ग्रामीणों ने चकोन गांव से करीब एक किमी फोल्ड की ओर एक ट्रक गहरी खाई में गिरा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिरे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंचकर पड़ताल की। यहां ट्रक चालक सोहनपाल सिंह (45) पुत्र रतन सिंह व क्लीनर वीरेंद्र सिंह (43) पुत्र प्रताप सिंह दोनों निवासी दीनगांव उपली रमोली टिहरी के शव बरामद हुए। राजस्व की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क तक लाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्रीय उपनिरीक्षक ने बताया कि संभवत: हादसा बुधवार देर रात हुआ हो। दुर्घटना स्थल के आसपास कोई आबादी नहीं होने के कारण रात को हादसे का पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण उस तरफ घास काटने के लिए गए, तब हादसे की सूचना मिली।