{"_id":"5bc25417bdec2269b16983c3","slug":"161539462167-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा में बना प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राफिक एरा में बना प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ग्राफिक एरा ग्रुप ने छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्लेसमेंट के पहले एक हफ्ते में ग्राफिक एरा के 968 छात्र छात्राओं का देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों ने चयन कर लिया है। इस बार अब तक सबसे ज्यादा 365 छात्र-छात्राओं को मल्टीनेशनल कंपनी इंफोसिस ने प्लेसमेंट के ऑफर दिए हैं।
ग्राफिक एरा में एक सप्ताह में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के बाद इन छात्र-छात्राओं को नियुक्ति के ऑफर दे दिए हैं। इनमें बी. टेक और एमसीए के छात्र शामिल हैं। कोर्स पूरा होने से आठ माह पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में कॅरियर बनाने का मौका मिलने की खुशी में छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। डॉ. एमपी सिंह ने प्लेसमेंट के लिए चुने गए युवाओं के नामों की घोषणा की। इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने केक काटकर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट का ऑफर पाने वालों में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 584, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून कैंपस के 304 और भीमताल कैंपस के 80 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।