{"_id":"5b05cd7e4f1c1beb7e8b5554","slug":"161527106942-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई बढ़ने से भड़के कांग्रेसियों ने निकाली केंद्र की शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई बढ़ने से भड़के कांग्रेसियों ने निकाली केंद्र की शव यात्रा
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को केंद्र सरकार की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि देश की जनता लगातार बढ़ रही महंगाई से त्रस्त हो चुकी है और 2019 में भाजपा को सबक सिखाएगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए थे। इसके बाद यहां से गांधी पार्क तक केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली और बाद में पुतला आग के हवाले कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने का दावा कर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा पूरी तरह फेल रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आम-आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि सरकार पूरी तरह पेट्रोलियम कंपनियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। चार साल में दाल-सब्जी से लेकर राशन-पानी तक सब कुछ महंगा हो गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। मीडिया प्रभारी महेश जोशी ने कहा कि 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इसका बदला लेगी। शव यात्रा में त्रिलोक सिंह सजवाण, जगदीश धीमान, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, आनंद त्यागी, सुनील जायसवाल, राजेश चमोली, मुकेश चौहान, दीप चौहान, आतिफ शेख, मुकेश रेगमी, मोहन काला, सुलेमान, संग्राम सिंह पुंडीर, निहाल सिंह, अनूप पासी, राजा बिड़ला, पूनम कंडारी, अनिल सिंगारी, नुसरत खान, इलियास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।