{"_id":"5d1915558ebc3e3c7c22c123","slug":"15619249285204-dehradun-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"204 कनेक्शन देकर थमी राज्य की उज्ज्वला योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
204 कनेक्शन देकर थमी राज्य की उज्ज्वला योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दायरा बढ़ाने के बाद राज्य की उज्ज्वला योजना पर ब्रेक लग गया है। इस बाबत जिला आपूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने गैस एजेंसियों को पत्र जारी कर सभी आवेदन पीएम योजना से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। राज्य उज्ज्वला योजना के तहत पांच महीनों में 204 महिलाओं को लाभांवित किया जा चुका है।
बता दें, प्रदेश में एक साल पूरा होने के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र की उज्ज्वला योजना की तर्ज पर राज्य उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था। शुभारंभ के दिन मुख्यमंत्री ने 55 बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए थे। इसके बाद सभी गैस एजेंसियों को फार्म वितरण कर वंचित परिवारों को गैस कनेक्शन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए। इस कड़ी में विभिन्न गैंस एजेंसियों की ओर से 149 गैस कनेक्शन जारी किए गए, लेकिन बजट जारी न होने के कारण डीलरों ने हाथ खडे़ कर दिए। इसके बाद सात लाख जारी किया गया था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना दायरा बढ़ाने के बाद अब राज्य की उज्ज्वला योजना पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है।