फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baisakhi mela in vikasnagar dehradun

विकासनगर: पांच दिवसीय बैसाखी मेले के अंतिम दिन खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 19 Apr 2019 08:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
baisakhi mela in vikasnagar dehradun
फाइल फोटो

गौतम ऋषि की तपस्थली गंगभेवा बावड़ी में चल रहे पांच दिवसीय बैसाखी मेले के अंतिम दिन खरीदारी के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र में गर्मी कम होने से लोग सुबह से ही मेले में आना शुरू हो गए। मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों कृषि औजारों की खरीदारी की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेले में पछवादून और हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि ज्यादातर लोगों ने कृषि औजार और मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी को ही तरजीह दी। वहीं, सौंदर्य प्रसाधन और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। बच्चों ने झूला, चरखी, निशानेबाजी सहित मनोरंजन के अन्य साधनों का लुत्फ लिया। अंतिम दिन खरीदारी करने को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ से मेले में आए व्यापारियों ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन


इससे पूर्व मेले के शुरुआती दिनों में गर्मी के चलते लोगों की मौजूदगी कम रही। जबकि पिछले दो दिन बारिश ने मेले की रौनक को फीका रखा। बेहट से आए कृषि औजारों के व्यापारी गुड्डू ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल बिक्री आधे से भी कम हुई है। वहीं, मिट्टी के बर्तनों के विक्रेता श्यामलाल ने कहा कि इस बार अधिकांश बर्तन उन्हें वापस ले जाने पड़ेंगे। हालांकि व्यापारियों ने माना कि अंतिम दिन हुई बिक्री से उन्हें कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed