फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth from Chakrata hoisted the flag on the summit of Mount

Dehradun News: चकराता के युवाओं ने माउंट मुकुट की चोटी पर फहराया ध्वज

Tue, 13 Oct 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 13 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Youth from Chakrata hoisted the flag on the summit of Mount
जौनसार-बावर के दो युवा पर्वतारोहियों ने हिमालय की दुर्गम ऊंचाइयों को फतह करके क्षेत्र का मान बढ़ाया। चकराता तहसील के मेफावटा गांव निवासी सचिन जोशी और दसऊ गांव निवासी सचिन चौहान ने 7,120 मीटर ऊंची माउंट मुकुट पर्वत चोटी पर चढ़कर ध्वज फहराया। युवाओं की इस उपलब्धि से जौनसार-बावर में उत्साह का वातावरण है।
विज्ञापन

दोनों पर्वतारोहियों का अभियान 16 सितंबर को माणा गांव से शुरू हुआ था। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने आठ अक्टूबर को सफलतापूर्वक अभियान को पूरा किया। 23 दिनों तक चले इस अभियान में उन्होंने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और पर्वतारोहण कौशल का परिचय दिया। सचिन जोशी वर्तमान में भारतीय तटरक्षक बल में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। वहीं, सचिन चौहान भी भारतीय तटरक्षक बल में उत्तम नाविक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल कर दोनों ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया। स्थानीय निवासी व सदर स्याणा शूरवीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान शर्मिला जोशी, मिल्की राम जोशी, किशन चंद्र जोशी आदि ने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed