{"_id":"6ace12e7fac54700190c6979","slug":"uk-top-news-today-ban-on-gutkha-and-pan-masala-outrage-over-dushyant-gautam-appointment-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UK Top News: गुटखे पर बैन, दुष्यंत गौतम के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, पटाखों के ट्रक में लगी आग, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Top News: गुटखे पर बैन, दुष्यंत गौतम के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, पटाखों के ट्रक में लगी आग, पढ़ें अपडेट
Tue, 13 Oct 2026 05:22 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:22 PM IST
सार
उत्तराखंड में सरकार ने गुटखे और पान मसाले पर बैन लगा दिया है। वहीं, पहली बार किसी हिमनद झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया है। उधर, नैनीताल में पटाखों से भरे ट्रक में आग लग गई। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल की रोक, जनस्वास्थ्य के मद्देनजर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री अब एक साल तक नहीं की जा सकेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। प्रतिबंध के दायरे में इन उत्पादों का निर्माण, भंडारण और वितरण भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: पहली बार वसुंधरा ताल में लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, सीबीआरआई ने किया विकसित
उत्तराखंड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (ग्लॉफ) के जोखिम को कम करने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियल झीलों की निगरानी एवं पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम आगे बढ़े हैं। वसुंधरा ताल पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
देहरादून: दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गणेश गोदियाल ने रखा उपवास, उठाए सवाल
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता के माता-पिता की ओर से हत्याकांड में शामिल वीआईपी के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लिए जाने के बावजूद मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई। इसके बजाय भाजपा सरकार ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में मोन उपवास रखा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
उत्तरकाशी: यमुनोत्री क्षेत्र के राना गांव में भरभराकर गिरा कुठार, खाना खा रहे परिवार के लोग बाल-बाल बचे
Trending Videos
नैनीताल: काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा तफरी, चालक ने भागकर बचाई जान
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ज्योलीकोट के समीप चलते ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। बीच सड़क पटाखों के धमाकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में छापा, मिली सड़ी गली सब्जियां, कूदते दिखे कॉकरोच और चूहे
करणपुर स्थित दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। रेस्टोरेंट की रसोई में सड़ी-गली सब्जियां, कई दिन पुराना खाना, कॉकरोच और चूहे मिले। बर्तन धुलाई क्षेत्र में गंदगी के साथ तीन से चार दिन पुराने जूठे बर्तन और जमा कूड़ा भी मिला। पढ़ें पूरी खबर