फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nose and ears and the battle between Ram

Dehradun News: शूर्पणखा की नाक-कान काटने और राम खर-दूषण युद्ध के प्रसंगों ने बांधा समां

Tue, 13 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 13 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
nose and ears and the battle between Ram
- सरस्वती कला मंच की ओर से आयोजित रामलीला में पंचवटी लीला का हुआ मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सरस्वती कला मंच की ओर से चल रही रामलीला में मंगलवार को पंचवटी लीला और खर-दूषण वध का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम-सीता संवाद, शूर्पणखा के विवाह प्रस्ताव और लक्ष्मण के क्रोध के प्रसंगों को प्रस्तुत किया। लीला देखने पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय को सराहा।

लीला के प्रथम दृश्य में राम, लक्ष्मण और सीता पंचवटी में कुटिया बनाकर रहने लगते हैं। तभी रावण की बहन शूर्पणखा वहां पहुंचती है और राम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है। इसके बाद सीता पर हमला करने की कोशिश करती है, जिस पर लक्ष्मण उसकी नाक और कान काट देते हैं।
विज्ञापन


अपमानित शूर्पणखा अपने भाइयों खर और दूषण के पास पहुंचकर पूरी घटना बताती है। इसके बाद खर-दूषण अपनी सेना के साथ पंचवटी पर हमला कर देते हैं। राम और राक्षसों के बीच भयंकर युद्ध होता है, जिसमें राम खर-दूषण का वध कर देते हैं। इसके साथ ही लीला का विश्राम हुआ। मंचन में नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, सियाराम पटेल, विकास पुंडीर, संजय धीमान, संजीव भारद्वाज, अमरीश ठाकुर, नोनी राणा, सतपाल राठौर, नैतिक धीमान, आंचल गुप्ता, आस्था गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed