{"_id":"6ace29f4146560f8750008e7","slug":"ukd-expresses-opposition-to-dushyant-gautams-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1089203-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर उक्रांद ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर उक्रांद ने जताया विरोध
Tue, 13 Oct 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
अंकिता भंडारी हत्याकांड से चर्चा में आए भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ी नाराजगी जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने नियुक्ति से न्याय प्रभावित होने की बात कही है।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता अरविंद तोमर ने कहा उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी को सक्रिय राजनीति और सांगठनिक जिम्मेदारियों से दूर किया गया था, लेकिन अब उन्हें राज्यपाल पद पर नियुक्त कर दिया गया है। केंद्र सरकार के इस कदम से प्रदेश वासियों में कड़ी नाराजगी का वातावरण है। उन्होंने कहा एक ओर प्रदेश की जनता हत्याकांड में शामिल कथित वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग जांच एजेंसियों से कर रही है और वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी की राज्यपाल पद पर नियुक्ति से हत्याकांड की जांच प्रभावित होने का आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सही ढंग से जांच हो जाने तक के दौरान होने वाली किसी भी ऐसी नियुक्ति का उक्रांद विरोध करता है।