{"_id":"6ace2e22086738d2cd0f1100","slug":"nose-and-ears-and-the-battle-between-ram-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-137447-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शूर्पणखा की नाक-कान काटने और राम खर-दूषण युद्ध के प्रसंगों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शूर्पणखा की नाक-कान काटने और राम खर-दूषण युद्ध के प्रसंगों ने बांधा समां
Tue, 13 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
- सरस्वती कला मंच की ओर से आयोजित रामलीला में पंचवटी लीला का हुआ मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सरस्वती कला मंच की ओर से चल रही रामलीला में मंगलवार को पंचवटी लीला और खर-दूषण वध का मंचन किया गया। कलाकारों ने राम-सीता संवाद, शूर्पणखा के विवाह प्रस्ताव और लक्ष्मण के क्रोध के प्रसंगों को प्रस्तुत किया। लीला देखने पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय को सराहा।
लीला के प्रथम दृश्य में राम, लक्ष्मण और सीता पंचवटी में कुटिया बनाकर रहने लगते हैं। तभी रावण की बहन शूर्पणखा वहां पहुंचती है और राम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है। इसके बाद सीता पर हमला करने की कोशिश करती है, जिस पर लक्ष्मण उसकी नाक और कान काट देते हैं।
अपमानित शूर्पणखा अपने भाइयों खर और दूषण के पास पहुंचकर पूरी घटना बताती है। इसके बाद खर-दूषण अपनी सेना के साथ पंचवटी पर हमला कर देते हैं। राम और राक्षसों के बीच भयंकर युद्ध होता है, जिसमें राम खर-दूषण का वध कर देते हैं। इसके साथ ही लीला का विश्राम हुआ। मंचन में नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, सियाराम पटेल, विकास पुंडीर, संजय धीमान, संजीव भारद्वाज, अमरीश ठाकुर, नोनी राणा, सतपाल राठौर, नैतिक धीमान, आंचल गुप्ता, आस्था गुप्ता आदि मौजूद रहे।