{"_id":"5c3651ebbdec22570156bc44","slug":"15470639137-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए क्षेत्रों में भी शुरू हुआ कूड़ा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए क्षेत्रों में भी शुरू हुआ कूड़ा उठान
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
निकाय में शामिल नई बस्तियों में भी घर-घर कूड़ा उठान शुरू हो गया है। बुधवार को नगर पालिका ने चार नए कूड़ा कलेक्शन वाहन मासिक किराए पर लिए हैं। इन वाहनों को बाबूगढ़, रसूलपुर और दिनकर विहार की आवासीय कॉलोनियों में कूड़ा उठान के लिए क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने कहा कि नगर पालिका के संसाधनों में वृद्धि करने के लिए उनके स्तर पर हर संभव कोशिश की जा रही है। नगर पालिका विकासनगर शुरू से ही संसाधनों की कमी से जूझ रही है। परिसीमन के बाद निकाय क्षेत्र बढ़ने से संसाधनों में वृद्धि की उम्मीद भी जगी है। लेकिन, अभी प्रशासन के सामने इन नए क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की चुनौती बनी हुई है। बोर्ड गठन के बाद से ही नई शामिल आवासीय बस्तियों में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की कवायद शुरू कर दी गई थी। इसके लिए बोर्ड बैठक में चार नए वाहनों को किराए पर लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था। बुधवार को निकाय प्रशासन को वाहन उपलब्ध होने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने कहा कि शहर को गंदगी मुक्त करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। साथ ही नई बस्तियों में पथ प्रकाश और अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रहीं हैं। इस दौरान वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, रोशन नेगी, सुरजीत ठाकुर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।