फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16 दिसंबर को बंद होंगे आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट

16 दिसंबर को बंद होंगे आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट

Sun, 25 Nov 2018 09:27 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
16 दिसंबर को बंद होंगे आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट
आदिबदरी। आदिबदरीनाथ मंदिर के कपाट आगामी 16 दिसंबर को विधि विधान से बंद होंगे। इसके बाद मकर संक्रांति के दिन मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। रविवार को आयोजित मंदिर समिति की बैठक में मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल, सोहन प्रसाद खंडूड़ी और जगदंबा प्रसाद खंडूड़ी ने मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय की। तय तिथि के अनुसार मंदिर के कपाट 16 दिसंबर की शाम को बंद किए जाएंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय महिला मंगल दलों, विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विनोद नेगी, महासचिव गैंणा सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नरेश बरमोला, विजय चमोला, बृजेश कुंवर, हिमेंद्र कुंवर, नंदा पंवार, विनोद रावत, नवीन बहुगुणा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed