{"_id":"5be84fdcbdec22695b77ac71","slug":"154195140519-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक और पर्यटन स्थलों में विदेशी पर्यटकों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक और पर्यटन स्थलों में विदेशी पर्यटकों ने चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। क्लीन हिमालय अभियान के तहत विदेशी पर्यटकों ने अनसूया मंदिर के पांच किलोमीटर ट्रैक, मंदिर परिसर और चोपता व तुंगनाथ ट्रैक पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पर्यटकों ने 40 बैग कूड़ा एकत्रित किया।
चमोली जिले के पोखरी की मूल निवासी पूनम रावत हॉन के नेतृत्व में जर्मनी, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इंग्लैंड और अमेरिका के पर्यटकों ने मंदिर परिसर और पैदल ट्रैक पर बिखरे प्लास्टिक कूड़ा और कांच की बोतलों को एकत्रित कर नगर पालिका गोपेश्वर के डंपिंग जोन में पहुंचाया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंडल गांव पहुंचकर पर्यटक दल का स्वागत करते हुए हिमालय को स्वच्छ बनाने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने पर्यटक दल से चमोली के कम से कम दो गांव गोद लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति शिक्षित और जागरूक करने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि विदेशी पर्यटकों का यह दल विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन भी इस कार्य में दल का सहयोग करेगा।
क्लीन हिमालय की संचालिका पूनम रावत हॉन ने कहा कि उनका प्रयास है कि हिमालय के पर्यटन और धार्मिक स्थल स्वच्छ बने रहें, ताकि यहां वर्षभर विदेशी पर्यटक सैर-सपाटे पर आ सकें। इस मौके पर अमित शर्मा, पुष्पेंद्र, स्वेता शर्मा, निशा, अभय रावत आदि मौजूद थे।