{"_id":"5bca089bbdec22698e6eac32","slug":"153996709715-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं मिलने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं मिलने से रोष
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। इंडेन रसोई गैस एजेंसी की ओर से लोगों को पिछले पांच साल से घर में सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों को सिलिंडर के लिए मीलों दूरी तय करनी पड़ रही है।
इंडेन गैस एजेंसी कर्णप्रयाग, गौचर सहित नौटी, नंदासैंण, नैनीसैंण, सिमली, नारायणबगड़, आदिबदरी, रानीगढ़ क्षेत्र, देवलकोट सहित गैरसैंण के कई इलाकों में रसोई गैस की आपूर्ति करता है, लेकिन लोगों को होम डिलीवरी नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासी जगदीश पुरोहित, सुनील पंवार का कहना है कि होम डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर कुलियों से घर पहुंचा पड़ रहा है। कुली सिलिंडर घर छोड़ने का 50 रुपये ले रहा है। ऐसे में लोगों को सिलिंडर के ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं। पालिका के ईओ आरएस राणा ने बताया कि तय शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने पर कुलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में एजेंसी संचालकों से वार्ता की जाएगी।