फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोपेश्वर में निकाय चुनाव का विगुल बजा गए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

गोपेश्वर में निकाय चुनाव का विगुल बजा गए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 13 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में निकाय चुनाव का विगुल बजा गए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी पदाधिकारियों में जोश भर गए। सीएम ने जिले के सभी 17 मंडल अध्यक्षों को निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं और आम जनता के हित के लिए कार्य कर रही है। लिहाजा सभी निकायों पर पार्टी फतह हासिल करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित पार्टी बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। सीएम ने कहा कि 17 अक्तूबर के बाद निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे चुनाव प्रचार के लिए समय कम है। लिहाजा पार्टी अध्यक्ष से लेकर विधायक डोर-टू-डोर प्रचार में जुट जाएं। पार्टी के कुछ विधायक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ गए हुए हैं। उन्हें भी चुनाव प्रचार के लिए वापस बुलाया जा रहा है। पार्टी जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने जिले के सभी 17 मंडल अध्यक्षों को निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नवल भट्ट ने गोपेश्वर पालिका क्षेत्र में आवासीय भवनों के निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, रामकृष्ण रावत, आनंद सिंह रावत, पंकज डिमरी, प्रेम बल्लभ भट्ट, टीका प्रसाद मैखुरी, विजयपाल रावत, अवधेष रावत, राकेश डिमरी, जगदीश वैष्णव, रघुवीर बिष्ट और रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी स्थायी परिसर के लिए एमएचआरडी से मिली मंजूरी
श्रीनगर। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के पदों को भरे जाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। सीएम ने निकाय चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार होने की बात भी कही। मेडिकल कॉलेज में प्रांतीय चिकित्सा के छह पदों को भरे जाने के लिए सीएम ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार निकाय चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीएम ने कहा कि एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण निर्माण के लिए एमएचआरडी से अंतिम स्वीकृति मिल गई है। एनआईटी के लिए जलेथा और आसपास के गांवों से भूमि के प्रस्ताव मिले हैं। अब यह सवाल समाप्त हो जाना चाहिए कि एनआईटी का स्थायी परिसर कहां बनना है। सीएम ने कहा कि अस्थाई कैंपस की शिफ्टिंग नहीं की जा सकती। जल्द ही एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो

सीएम ने किया पंच बदरी प्रसाद का शुभारंभ
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना गोपेश्वर की ओर तैयार पंच बदरी प्रसाद सामग्री का शुभारंभ किया। प्रसाद में चौलाई लड्डू, हर्बल धूप, गंगा जल, अखरोट और तुलसी शामिल है। सीएम ने बदरीनाथ और जिले के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भी तीर्थयात्रियों को पंच बदरी प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए कहा है। आजीविका प्रबंधक प्रीतम भट्ट और सहायक प्रबंधक महेंद्र कपोला ने बताया कि आगामी वर्षों से बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में पंच बदरी प्रसाद सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed