{"_id":"5bc21dcebdec22695035f93c","slug":"15394482421-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनापति प्रमाणपत्र पर रुका खेल मैदान और चारदीवार का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनापति प्रमाणपत्र पर रुका खेल मैदान और चारदीवार का निर्माण कार्य
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। प्राथमिक विद्यालय मठ में विधायक निधि से खेल मैदान और चारदीवारी का निर्माण होना है, लेकिन प्रधानाध्यापिका की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र न देने से कार्य लटक गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दे रही हैं, जिससे विकास कार्य रुक गया है। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने शिक्षाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
प्रावि मठ में विधायक निधि से खेल मैदान व चारदीवारी निर्माण के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। मठ गांव के उपप्रधान संतोष सिंह कुंवर का कहना है कि प्रधानाध्यापिका से कई बार कहने के बावजूद अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका सरिता हटवाल का कहना है कि विद्यालय के नाम पर अभी तक भूमि दर्ज नहीं हुई है। नियमानुसार भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद ही निर्माण हो सकता है। ऐसे में नियम विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे सकते हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।