{"_id":"5bc21dc4bdec226953782c45","slug":"153944823212101-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के 101 युवा एसएसबी के अंग बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के 101 युवा एसएसबी के अंग बने
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के 101 नव आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दीक्षांत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पासिंग आउट परेड (पीओपी) की सलामी ली। समारोह में सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। खास बात यह है कि सभी 101 जवान जम्मू-कश्मीर के हैं।
शनिवार को एसएसबी सीटीसी (केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में) दीक्षांत समारोह हुआ। परेड ग्राउंड में सुबह करीब नौ बजे परेड कमांडर प्रशिक्षु आरक्षी सुमनलता और द्वितीय कमांडर अजय करोत्रा के नेतृत्व में 101 प्रशिक्षुओं ने मैदान में प्रवेश किया। परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है कि जब दो श्रीनगर एक हो रहे हैं। एक श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की राजधानी है और एक श्रीनगर गढ़वाल की राजधानी रह चुकी है। एसएसबी के महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पीएस नेगी ने कहा कि 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के पश्चात देश के रक्षक (27 महिला व 74 पुरुष) तैयार हुए हैं। कमाडेंट नागेंद्र रौतेला ने नव आरक्षियों को देश रक्षा और कर्तव्य की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान घुड़सवार टोली और बैंड दस्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। घुड़सवार टोली ने विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीटीसी के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र नेगी, डीएम सुशील कुमार व एसएसपी जेआर जोशी आदि मौजूद थे।
ये रहे सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु
ओवर ऑल बेस्ट हितेंद्र कुमार
बेस्ट इंडोरेंस कमर इकबाल
आंतरिक प्रशिक्षण हितेंद्र कुमार
बेस्ट फायरर शुभम वर्मा
बाह्य प्रशिक्षण डॉली देवी
बेस्ट ड्रिल एवं टर्न आउट सुमन लता