फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आसन में बसने लगा प्रवासी पक्षियों का संसार

आसन में बसने लगा प्रवासी पक्षियों का संसार

Fri, 12 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आसन में बसने लगा प्रवासी पक्षियों का संसार
- सुर्खाब समेत लोकल माइग्रेटरी पक्षियों ने दी दस्तक, वन विभाग ने पूरी की तैयारियां
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। सर्दियों की आहट के साथ ही आसन कंजरवेशन रिजर्व के चारों ओर प्रवासी पक्षियों का संसार बसने लगा है। साइबेरियन पक्षी सुर्खाब के साथ ही अन्य लोकल माइग्रेटरी पक्षियों ने भी आसन झील में दस्तक देना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 30-40 सुर्खाब आसन झील में अपनी आमद दर्ज करा चुुके हैं। आसन झील के संसार में इन पक्षियों को उतरता देख पक्षी प्रेमियों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले पक्षियों ने आसन कंजरवेशन रिजर्व के चारों ओर बसे जंगलों को अपना प्रवास स्थल बनाना शुरू कर दिया है। पक्षियों को आसन झील में उतरता देख वन विभाग ने भी झील के चारों ओर सुरक्षा के लिए चौकसी बढ़ा दी है।
मालूम हो कि हर साल सुर्खाब समेत कई विदेशी पक्षी 2000 किमी से भी अधिक का सफर तय कर आसन झील के संसार में उतरते हैं। अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में यह पक्षी आसन झील पहुंचना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद मार्च तक आसन ही इन परिंदों का घरोंदा होता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार धीरे-धीरे पक्षियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी पक्षियों की संख्य?ा भी तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन


इन परिदों ने दी दस्तक
सुर्खाब के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाली कैनरी फ्लाइ कैचर, वाइट वैट टेल, स्पैंगल ड्रोगों, सनबर्ड्स समेत कई लोकल माइग्रेटरी पक्षियों ने आसन वेटलैंड कंजरवेशन रिजर्व में अपनी दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी परिंदो के आगमन के लिए विभाग पूरी से तैयार है। इसके लिए मड फ्लैट की सफाई कराई गई है। रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
- प्रदीप सक्सेना, वन बीट अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed