फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समारोह में प्रस्तुत की नंदा की झांकी और जागर

समारोह में प्रस्तुत की नंदा की झांकी और जागर

Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
समारोह में प्रस्तुत की नंदा की झांकी और जागर
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र संघ समारोह में बधाण की नंदा की झांकी और नंदा जागर की शानदार प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीत और राजस्थानी लोकनृत्य की भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विकास के लिए स्वरोजगार परक शिक्षा पर जोर देने के लिए कहा। उन्होंने महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख की धनराशि क्षेत्र पंचायत निधि से देने का आश्वासन दिया। समारोह में राजस्थानी नृत्य घूम घूम घाघरा..., गढ़वाली लोक गीत एवं नृत्य म्यर बमणि..., देश भक्ति गीत ए वतन ए वतन..., कविता पाठ काश मैं लड़का होती..., सहित श्रीनंदा देवी राजजात की झांकी और जागरों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान प्राचार्य डा. एनएस बनकोटी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, जीआईसी तलवाड़ी के प्रधानाचार्य भजन सिंह, थराली विधायक प्रतिनिधि भगत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, राजेश चौहान, संदीप पटवाल, गोपाल सिंह फर्स्वाण, खिलाफ सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन पर छात्र-छात्राएं सम्मानित
समारोह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 100 मीटर की दौड़ में पंकज-रेखा, सुखदेव-सुमन और सूरज-काजल, 200 मीटर दौड़ में मुकेश-रेखा, सुखदेव-कविता और सूरज-वंदना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे थे। 1500 मीटर दौड़ में ओमप्रकाश-सविता, सौरभ-कविता और रवि-काजल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया था। सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लंबी कूद, गोला फेंक, सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed