फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्रवाई के दिन नहीं होगी किसी की सुनवाई

कार्रवाई के दिन नहीं होगी किसी की सुनवाई

Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के दिन नहीं होगी किसी की सुनवाई
कार्रवाई के दिन नहीं होगी किसी की सुनवाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सड़क और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए करीब दो हजार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को चेताया है कि कार्रवाई के दिन किसी की नहीं सुनी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के वक्त के लिए सभी इंतजाम चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम हर गिरि बुधवार को अवैध कब्जे हटाने के मामले में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे डिवीजन डोईवाला के अधिकारियों से नोटिस से संबंधित फीडबैक लिया। इसके अलावा नोटिस देने के बाद सुनवाई और छूटे अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई सुनवाई नहीं होगा। लिहाजा, विभाग आपत्तियों का अतिशीघ्र निस्तारण कर लें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश से संबंधित हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और अन्य विभागों ने कब्जाधारियों को लगभग दो हजार नोटिस जारी कर दिए हैं। कार्रवाई के लिए सभी संसाधन जुटाने के निर्देश अधिकारियों को पहले ही दे दिए गए हैं। एचआरडीए के अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में एनएच डोईवाला डिवीजन के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, कर अधीक्षक निशात अंसारी, पीडब्ल्यूडी के कार्य अभिकर्ता विनोद भारती, अमीन सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed