{"_id":"5b92d94e867a557ec524b853","slug":"153635052810-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दी कुपोषण से बचाव व स्वस्थ रहने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दी कुपोषण से बचाव व स्वस्थ रहने की जानकारी
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को दी कुपोषण से बचाव व स्वस्थ रहने की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। स्वामी पूर्णानंद टेक्निकल एजुकेशन संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं को कुपोषण से बचाव के साथ ही स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।
मुनिकीरेती स्थित संस्थान परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पोषण प्रदर्शनी में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी ने शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बीएससी गृह विज्ञान व बीएससी आहार तकनीकि के छात्र छात्राओं ने चार्ट और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। इसके माध्यम से कुपोषण, विटामिन, संतुलित आहार जैसे विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता सुंदरियाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छे पोषण की जरूरत होती है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए गेहूं व चने की रोटी, दालें, हरी सब्जियां, फल व दूध के नियमित सेवन पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. हरीश रतूड़ी, डॉ. प्रभुनाथ, प्रवीण वर्मा, डॉ. कविता रमोला, गोकुल सिंह, भुवनेश सिंह, विपिन कुमार, संजय नेगी, सीता सजवाण, रीमा राणा, नितिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।