{"_id":"5b92d948867a557ec7517613","slug":"153635052118-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक कर रहे समाजसेवी शोभाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक कर रहे समाजसेवी शोभाराम
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक कर रहे समाजसेवी शोभाराम
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं समाज में निजी स्तर पर भी कई लोग अभियान को गति दे रहे हैं। इनमें एक नाम है समाजसेवी शोभाराम रतूड़ी का।
प्राचीन नीलकंठ क्षेत्र निवासी समाजसेवी व व्यवसायी शोभाराम रतूड़ी बेटियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाए हुए हैं। शोभाराम रतूड़ी यमकेश्वर क्षेत्र के कई विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब पृष्ठभूमि की होनहार बालिकाओं को वर्षों से आर्थिक सहायता देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। इनमें इंटर कॉलेज पोखरखाल की छात्रा अंशिका और जूनियर हाईस्कूल खेड़ा की दीक्षा की पढ़ाई का खर्च बीते तीन वर्षों से निर्वहन कर रहे हैं। दोनों बालिकाएं निर्धन परिवारों से हैं। रतूड़ी उन्हें प्रतिवर्ष पठन-पाठन के लिए तीन-तीन हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हैं।
इंटर कॉलेज में शिक्षक का वेतन भी देते हैं
यमकेश्वर स्थित शिव दयाल गिरि इंटर कॉलेज पोखरखाल के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद चमोला ने बताया कि विद्यालय में 280 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वहीं विज्ञान वर्ग में शिक्षकों के मानदेय उपलब्ध नहीं होने से शिक्षक की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इससे कुछ विषयों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा था। उन्होंने इस बाबत समाजसेवी शोभाराम रतूड़ी सहायता मांगी, जिसके लिए वह सहर्ष तैयार हो गए। उन्होंने बताया कि रतूड़ी निजीतौर पर शिक्षक को प्रतिमाह चार हजार की धनराशि उपलब्ध कराते हैं।