{"_id":"5b84640742c792466578c369","slug":"15354030049-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती को हरा भरा करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती को हरा भरा करने का लिया संकल्प
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । परमार्थ निकेतन आश्रम में गुरुकुल के ऋषिकुमारों व अन्य सदस्यों ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ऋषिकुमारों ने पौधरोपण कर धरती को हरा भरा करने का संकल्प लिया। वीरपुर खुर्द में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के सानिध्य में ऋषिकुमारों व आश्रम के अन्य सदस्यों ने करीब 100 पौधों का रोपण किया। स्वामी चिदानंद मुनि ने बताया कि सोमवार को वीरपुरखुर्द क्षेत्र से पौधरोपण की शुरुआत कर दी गई है। साथ ही अब प्रदेश के अन्य स्कूलों में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक गुरुकुल, स्कूल, कॉलेज और संस्कृत महाविद्यालय आदि संस्थाओं में आगे आएं तो पूरा देश हरा-भरा हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा ही नहीं बल्कि सांसों की भी सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल बहुआयामी भौगोलिक क्षेत्र वाला देश है और आज यहां पर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव दिखाई देने लगे हैं। पर्यावरण संतुलन के बिना मानव का विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवा पीढ़ी से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि भारत ने विश्व में एक सफल लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बनाई और अब हमें स्वच्छ और हरित राष्ट्र के रूप में देश को स्थापित करना है।