{"_id":"5b7c4a5942c79246435d6aed","slug":"15348721437-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी जिले में मोबाइल विश्लेषणशाला में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी जिले में मोबाइल विश्लेषणशाला में जांच शुरू
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उपभोक्ताओं में खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता व मिलावट के प्रति जागरूकता जगाने के मकसद से पौड़ी जिले में मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला में नमूनों की जांच शुरू हो गई है। 31 अगस्त तक वैन जिले के विभिन्न हिस्सों में घूमकर उपभोक्ताओं की ओर से दिए गए खाद्य पदार्थों का परीक्षण करेगी।
मंगलवार को श्रीनगर में राजकीय संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएस चौहान ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। इस अवसर पर जिला अभिहीत अधिकारी प्रमोद रावत ने बताया कि वैन में विशेषतया दुग्ध और दुग्ध पदार्थों की जांच की जाती है। वैन में खाद्य विश्लेषक कुलवंत सिंह ने गोला पार्क में 11 खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच में सभी नमूने सही पाए गए। बताया गया कि बुधवार को भी वैन श्रीनगर में उपलब्ध रहेगी। 23 अगस्त को पौड़ी, 24 को सतपुली और 25 से 31 तक कोटद्वार क्षेत्र में वैन उपलब्ध रहेगी। श्रीनगर परिक्षेत्र के लिए बलवंत चौहान, पौड़ी के लिए रचना लाल और कोटद्वार के लिए अनिल कुमार को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।