{"_id":"6a9af23f446844187004e288","slug":"char-dham-yatra-2026-kedarnath-helicopter-service-to-resume-from-september-15-know-ticket-booking-date-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: डीजीसीए की अनुमति, 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा; इस दिन खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: डीजीसीए की अनुमति, 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा; इस दिन खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल
Fri, 04 Sep 2026 10:02 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:02 PM IST
सार
मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने के बाद सात सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट की बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इस बार 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने 15 सितंबर से हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।