{"_id":"6a9b0557fbb210c6b50278a8","slug":"dehradun-bktc-chairman-meets-cm-dhami-brief-preparation-for-second-phase-of-char-dham-yatra-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष, दी चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष, दी चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों की जानकारी
Fri, 04 Sep 2026 11:26 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:26 PM IST
सार
15 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण होगा। मानसून के बाद धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बीकेटीसी की ओर से श्रद्धालुओं के सुगम व व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुलाकात कर चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि मानसून सीजन में भी यात्रा सुचारु से संचालित है।
विज्ञापन
बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि 15 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण होगा। मानसून के बाद धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बीकेटीसी की ओर से श्रद्धालुओं के सुगम व व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए तैयारी चल रही है। अब तक बदरीनाथ धाम में 16,86,438 व केदारनाथ धाम में 14,75,679 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक 31,62,117 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा: डीजीसीए की अनुमति, 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा; इस दिन खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल
विज्ञापन
द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। यात्रा के लिए अभी करीब दो माह का समय शेष है। ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। बैठक के दौरान मानसून के बाद यात्रा के दूसरे चरण को सुचारु व सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।