फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून मर्डर: 15 साल से था परिवार का भरोसेमंद, पीछे के दरवाजे से घर में घुसा; गुस्से में मारा फिर मुंह दबाया

Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 04 Sep 2026 10:31 PM IST
सार

Dehradun Crime Murder: रायपुर थाना क्षेत्र की डालनवाला एमडीडीए कॉलोनी में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में नौकर विनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Dehradun Woman Murder Servant he struck in fit of rage they smothered the victims mouth and nose out of fear
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रेखा बंसल की हत्या ने जिस राज से पर्दा उठाया है, वह चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाला कोई अनजान बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार को करीब 15 वर्षों से जानने वाला कर्मचारी विनीत कुमार निकला। लंबे समय से परिवार के संपर्क में रहने के कारण आरोपी को घर के रास्तों और वहां की परिस्थितियों की जानकारी थी। इसी के आधार पर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुआ। उसे पता था कि वह दरवाजा खुला रहता है।



पुलिस पूछताछ में आरोपी विनीत कुमार ने वारदात की पूरी कहानी बताई। उसके मुताबिक, दिनेश बंसल के पास उसकी कुछ समय से मजदूरी की रकम बकाया थी। वह कई बार अपनी मेहनत की कमाई मांग चुका था, लेकिन भुगतान नहीं होने से उसके मन में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसी विवाद के बीच उसने रेखा बंसल के घर पहुंचने का फैसला किया।

घटना वाले दिन विनीत पहले दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित बुक शॉप पर पहुंचा। वहां से उसने उनकी स्कूटी ली और सीधे बंसल परिवार के घर की ओर निकल गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पहले से मालूम था कि घर के पीछे की ओर बना दरवाजा अक्सर खुला रहता है। यही जानकारी उसके लिए वारदात में दाखिल होने का आसान रास्ता बन गई।

देहरादून: एमडीडीए कॉलोनी में वारदात; घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, हाथ से गायब मिला सोने का कंगन

Dehradun Woman Murder Servant he struck in fit of rage they smothered the victims mouth and nose out of fear
देहरादून में महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विनीत ने स्कूटी घर के गेट के बाहर खड़ी की और मुख्य दरवाजे से जाने के बजाय पीछे के रास्ते का इस्तेमाल किया। वह इसी खुले दरवाजे से घर के अंदर दाखिल हुआ। उस वक्त रेखा बंसल घर में अकेली थीं। घर की स्थिति और अपनी पुरानी पहचान की जानकारी के चलते आरोपी को यह रास्ता सुरक्षित लगा।

Dehradun Woman Murder Servant he struck in fit of rage they smothered the victims mouth and nose out of fear
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक तरफ परिवार करीब 15 साल से जिस व्यक्ति को जानता था, वही भरोसे का रिश्ता तोड़कर हत्या के आरोप में सामने आया। दूसरी तरफ, पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे मजदूरी की बकाया रकम को लेकर उपजा विवाद अहम वजह के रूप में सामने आया है। पुलिस अब आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का मिलान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Woman Murder Servant he struck in fit of rage they smothered the victims mouth and nose out of fear
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के मुताबिक विनीत ने रेखा बंसल से अपनी बकाया मजदूरी के पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में विनीत ने हाथ में पहने कड़े से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया। गाल और नाक पर चोट लगने के बाद वह बिस्तर पर गिर गईं और चिल्लाने लगीं। आरोपी घबरा गया। पकड़े जाने के डर से उसने अपने हाथ से रेखा बंसल का मुंह और नाक दबा दिया और कुछ समय तक दबाए रखा।

विज्ञापन
Dehradun Woman Murder Servant he struck in fit of rage they smothered the victims mouth and nose out of fear
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जब उसे लगा कि उनकी मौत हो चुकी है तो उसने उनके बाएं हाथ में पहना सोने का कंगन निकाल लिया। इसके बाद आरोपी घर से निकलकर त्रिलोकेश गेस्ट हाउस पहुंचा। पुलिस से बचने के लिए उसने घटना के दौरान पहने कपड़े बदल दिए। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से उसका पता चला और उसे रिंग रोड स्थित त्रिलोक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed