{"_id":"5b7854f442c79246435d6643","slug":"153461271511-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ चिकित्सक पर लगाया कैन्युला चुभाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ चिकित्सक पर लगाया कैन्युला चुभाने का आरोप
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में एक सीनियर डाक्टर पर नर्स की हथेली पर कैनुला से वार करने का आरोप लगा है। मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही डाक्टर से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
शनिवार सुबह अचानक बेस अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ वार्ड के मुख्य द्वार पर एकत्रित हो गया। कर्मचारियों का कहना था कि 17 अगस्त को ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज के ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। इस दौरान एनेस्थीसिया विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को ड्रिप लगाने को कहा, लेकिन कैनुला ब्लॉक होने की वजह से ड्रिप नहीं लग पा रही थी। नर्स ने चिकित्सक से कैनुला बदलने की बात कही। जिस पर चिकित्सक स्वयं कैनुला लगाने लगी। जब उससे कैनुला नहीं लगा, तो गुस्से में नर्स की हथेली पर दो बार कैनुला चुभा दिया। नर्सिंग स्टाफ ने एमएस को ज्ञापन देते हुए संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। नर्सिंग स्टाफ ने चिकित्सा अधीक्षक और विभागाध्यक्ष एनीस्थिसिया व अस्थि रोग विभाग से मुलाकात की, लेकिन चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने 20 अगस्त तक मामले में निर्णय लेने की बात कही। जिसको उन्होंने मान लिया। इधर, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत पर उनसे लिखित में लिया गया है। जबकि कालेज के प्राचार्य सीएम रावत का कहन है कि प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। साथ ही डाक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।