{"_id":"5b4122d54f1c1bc1248b51d3","slug":"15309954112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं के लिए हो रहा पहाड़ों से पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं के लिए हो रहा पहाड़ों से पलायन
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल की ‘गांव बसाओ-राज्य बचाओ’ यात्रा शनिवार को यमकेश्ववर विधानसभा क्षेत्र के आमसौड़ से शुरू होकर शाम को स्वर्गाश्रम पहुंची। यात्रा का शुभारंभ उक्रांद के संरक्षक व किसान नेता कैप्टन दुर्गा सिंह बिष्ट व जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने रिबन काटकर किया।
इसके बाद यात्रा उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट की अगुवाई में यात्रा दुगड्डा, डाडामंडी, कांडाखाल, पौखाल, कांडी, कस्याली, यमकेश्वर, तूंगखाल, पोखरखाल, दिउली, घट्टघाड़ होते हुए शाम को स्वर्गाश्रम पहुंची। उक्रांद के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सीपी भट्ट ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गांवों में फिर से बसावट के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग लगातार गांवों से पलायन को मजबूर हैं। सरकार पलायन आयोग गठित कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम रही है। इसके अलावा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय बहाने गढ़ रही है। उन्होंने पलायन आयोग के इस तर्क को खारिज किया गया कि रोजगार के लिए उत्तराखंड से पलायन हो रहा है। सीपी भट्ट ने बताया कि पलायन का असली कारण सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी है। यात्रा में उक्रांद के केंद्रीय महासचिव जयदीप भट्ट, संगठन मंत्री वेद मारवाड़ी, यमकेश्वर विधानसभा प्रभारी सीपी भट्ट, मीडिया प्रभारी रूपचंद जखमोला, आशीष गौनियाल, दीपक गौनियाल, आशीष रतूड़ी, आकाश बडोला, विकास भट्ट, क्रांति कपरुवाण, उपेंद्र बडोला, उपेंद्र पयाल, रामप्रसाद केस्टवाल, सुरेंद्र सजवाण आदि शामिल रहे।