{"_id":"5b214f104f1c1b684d8b6349","slug":"15289095877-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्वींट गांव में पुलिस पहरे में खुली शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्वींट गांव में पुलिस पहरे में खुली शराब की दुकान
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। भ्वींट गांव में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने शराब की दुकान खोल दी है। विरोध को देखते हुए दुकान पर पुलिस का पहरा लगाया गया है।
बुधवार को देवप्रयाग शहर से कुछ दूरी पर स्थित भ्वींट गांव में शराब की दुकान खोल दी गई है। उक्त दुकान पूर्व में विकासखंड कीर्तिनगर के तेगड़ (बडियारगढ़) के लिए आवंटित हुई थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद इसे भ्वींट गांव स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन यहां भी ग्रामीण शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि भ्वींट गांव देवप्रयाग शहर से लगा हुआ है। देवप्रयाग कुंभनगरी होने के साथ ही भागीरथी व अलकनंदा का संगम स्थल भी है। यहां वर्ष भर तीर्थ यात्री आते रहते हैं। ऐसे में शहर के समीप शराब की दुकान का संचालन होने से धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। बावजूद इसके प्रशासन ने बुधवार को पुलिस पहरे में शराब की दुकान खुलवाई। हालांकि इस दौरान विरोधी नदारद रहे। आबकारी निरीक्षक रमेश बंगवाल, प्रेरणा बिष्ट आदि इस मौके पर मौजूद थे।