{"_id":"5af8a22c4f1c1be8408b5089","slug":"15262438818-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेस प्रतियोगिता में चेतन व कृष्णा रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेस प्रतियोगिता में चेतन व कृष्णा रहे अव्वल
Updated Mon, 14 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
संस्कार सृजन स्कूल, ढालवाला में मदर्स-डे के अवसर पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश, टिहरी आदि क्षेत्रों के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का प्रोफेसर डॉ. शिवानी पटनायक ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने सभी खिलाड़ियों को खेल का महत्व बताया। चेस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में चेतन शर्मा प्रथम, सूर्यप्रकाश पोखरियाल द्वितीय, कुलदीप आचार्य तृतीय, संजीव चौधरी चतुर्थ, सचिन ध्यानी पांचवें, सुनीबाल हसन छठे, अनिल नैथानी सातवें और अमित ढौंडियाल आठवें स्थान पर रहे।
इसी प्रकार जूनियर वर्ग में कृष्णा सैनी पहले, माधवेंद्रा मिश्रा दूसरे, अभिजीत रांगड़ तीसरे, कृष्णा लवानिया चौथे, गरिमा ढौंडियाल पांचवें, जय पोखरियाल छठे, कृष्णा बडोनी सातवें व श्याम सुंदर आठवें स्थान पर रहे। इस अवसर पर दिनेश पैन्यूली, स्कूल की प्रधानाध्यापक संगीता पंवार, स्कूल प्रबंधक कर्ण सिंह पंवार, नीलम सैनी, इंदू देवी, आरपी भट्ट, रोशन पंत, संजीव चौधरी, अनिल गैरोला, हितेश पार्याली, जीके जागता आदि मौजूद थे।