{"_id":"5aec96d84f1c1b62098b837d","slug":"15254545514compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली की अनुष्का ने पूरी की चारधाम यात्रा-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली की अनुष्का ने पूरी की चारधाम यात्रा-compat
Updated Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ। फिल्म बाहुबली की देवसेना यानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के साथ ही उत्तराखंड के चारों धामों की तीर्थयात्रा पूर्ण कर ली है। इस दौरान अनुष्का की एक झलक पाने को मंदिर परिसर और विजय लक्ष्मी चौक पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नीले रंग का सूट पहने अनुष्का शेट्टी अपने परिजनों और जूना अखाड़ा के साधु-संतों के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे बदरीनाथ धाम पहुंची। करीब पचास वाहनों का काफिला उनके साथ चल रहा था। विजय लक्ष्मी चौक पर वाहन से उतरने के बाद अनुष्का सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचीं और करीब आधा घंटे तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की। वे मंदिर परिसर में चल रहे हवन में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
इससे पूर्व अनुष्का के बदरीनाथ पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसक साकेत तिराहा, विजय लक्ष्मी चौक और बदरीनाथ मंदिर परिसर में उनकी एक झलक देखने को उमड़ पड़े। बदरीनाथ के व्यवसायी विकास जुगरान और अमित त्रिपाठी ने बताया कि अनुष्का ने सभी से दूरी बनाए रखी। बदरीनाथ दर्शन के बाद वह परिजनों के साथ वाहन से लौट गईं।