फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जैंदऊ गांव में 500 रुपये में प्यास बुझा रहे ग्रामीण

जैंदऊ गांव में 500 रुपये में प्यास बुझा रहे ग्रामीण

Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जैंदऊ गांव में 500 रुपये में प्यास बुझा रहे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी प्रखंड के जैंदऊ गांव में गर्मियां शुरू होते ही पानी का संकट गहराने लगा है। नलों में बहुत कम पानी आने से लोगों को हलक तर करने के लिए चार किमी दूर स्थित खड्ड से घोड़े-खच्चरों में पानी का ढुलान करना पड़ता है। इसकी एवज में उन्हें प्रति चक्कर 500 रुपये की रकम चुकानी पड़ती है। मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भी चार किमी दूर खड्ड पर ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग की है।
चार दशक पूर्व जैंदऊ गांव में पेयजल लाइन बिछाई गई। वर्तमान में यहां 450 की आबादी निवास करती हैं। वर्तमान में पेयजल लाइन की देखरेख का जिम्मा ग्राम पंचायत के पास है, लेकिन ग्राम पंचायत के पास इतना बजट नहीं कि वह लाइन की मरम्मत करा सके। इसके चलते इन दिनों लोगों को चार किमी दूर स्थित खड्ड से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रीतम सिंह, शेर सिंह, जयपाल, सुंदर सिंह, उजला देवी, जुलो देवी आदि का कहना है कि नलों में बहुत कम पानी आता है। पूरे दिन में महज एक बाल्टी पानी ही भर पाता है। पानी न आने से एक माह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। खच्चरों के माध्यम से एक बारी में महज 40 लीटर पानी का ही ढुलान हो पाता है। इसके बाद दुबारा से पानी ढुलान के लिए उन्हें रकम खर्च करनी पड़ती है। जल्द ही बिस्सू पर्व शुरू होने वाला है। यदि पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो उनकी दुश्वारियां बढ़ना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से लिखित में प्रस्ताव मिलने पर ही गांव में नई लाइन बिछा पाना संभव है। खड्ड से पानी के ढुलान की एवज में ग्रामीण जिला प्रशासन से प्रतिपूर्ति राशि मांग सकते हैं।
- एसके बर्नवाल, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed