फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निर्धारित समय पर होंगे निकाय चुनाव : सीएम

निर्धारित समय पर होंगे निकाय चुनाव : सीएम

Sun, 11 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
निर्धारित समय पर होंगे निकाय चुनाव : सीएम
ब्यूरो/ऋषिकेश। नैनीताल उच्च न्यायालय द्वारा नगर निकायों के सीमा विस्तार की अधिसूचनाओं को निरस्त करने के फैसले का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मान किया है। उन्होंने मामले में एक सप्ताह तक लोगों से आपत्तियां आमंत्रित कराकर जिलाधिकारी स्तर पर सुनवाई के बाद अंतिम अधिसूचना जारी करने की बात कही है। सीएम रावत ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। शनिवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम उच्च न्यायालय द्वारा नगर निकायों के सीमा विस्तार की अधिसूचनाओं को निरस्त करने के फैसले का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने केवल सीमा विस्तार की अधिसूचनाओं को निरस्त किया है। निकाय चुनाव पर रोक नहीं लगाई है। सीएम ने कहा कि सरकार न्यायालय के आदेश के तहत हफ्ते भर के भीतर संबंधित पक्षों की सुनवाई के लिए आपत्तियां आमंत्रित करेगी। आपत्तियां आमंत्रित करने के बाद डीएम इसकी सुनवाई करेंगे। जिसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। लिहाजा इसके लिए सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव समय पर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed