{"_id":"5a9c548c4f1c1ba32a8ba9c8","slug":"15201949311-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरासी कुटिया में पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरासी कुटिया में पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी सरकार
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/मुनिकीरेती। महर्षि महेश योगी की तपस्थली शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरकार दुनिया में विख्यात चौरासी कुटिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयासों में जुटी है, जिससे यहां देसी विदेशी पर्यटकों की आमद बढ़ सके। उन्होंने बताया कि बीटल्स के भारत आगमन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लीवरपूल की तर्ज पर ऋषिकेश में बीटल्स फेस्टिवल के आयोजन का उद्देश्य भी यही है।
उन्होंने बताया कि महर्षि की तपस्थली में टूरिज्म प्रमोशन के लिए सबसे पहले यहां पर समुचित व्यवस्थाएं जुटाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के तहत चौरासी कुटिया में योग की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। योग महोत्सव में पंजीकरण कराने वाले देशी विदेशी जिज्ञासुओं, पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। सरकार ने चौरासी कुटिया के प्रवेश शुल्क में भी कटौती करने का निर्णय लिया गया है। जोकि जल्द लागू कर दी जाएगी। बताया कि इससे ऋषिकेश आने वाले देसी- विदेशी पर्यटकों की चौरासी कुटिया में आमद बढ़ जाएगी।