{"_id":"5a9832304f1c1bb5568b69a8","slug":"15199239874-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता में उतराखंड बना उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता में उतराखंड बना उपविजेता
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड की टीम 10वीं राष्ट्रीय सीनियर बीच कबड्डी टूर्नामेंट (पुरुष) में उपविजेता रही है। फाइनल मैच में लगातार तीन वर्षों की विजेता आंध्र प्रदेश की टीम ने उत्तराखंड को 17 अंकों से पराजित किया। विजेता और उपविजेता टीम को आयोजकों ने कप देकर पुरस्कृत किया।
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 25 फरवरी से आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका बीच बाप्टला में बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 28 फरवरी को इसका समापन हो गया। प्रतियोगता में 23 प्रदेशों की पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार रात को प्रतियोगिता के आखिरी दिन सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड की भिड़ंत हिमाचल प्रदेश से हुई। कांटे की टक्कर में उत्तराखंड की टीम दो अंकों (42-40) से विजयी रही। फाइनल मैच में उत्तराखंड की भिड़ंत लगातार तीन बार के चैंपियन आंध्र प्रदेश से हुई। इसमें आंध्र प्रदेश की टीम ने 32-15 (17 अंक) से बाजी मार ली।
कबड्डी टीम के कोच सतीश बलूनी ने बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के बलबूते उत्तराखंड की टीम फाइनल तक पहुंची। टीम हार से निराश नहीं है। टीम में कप्तान रवींद्र सिंह, यथार्थ देशवाल, सुरेंद्र सिंह, तुलसी सिंह चौहान, ओम कुमार व अमन चौहान खिलाड़ी और टीम मैनेजर केआर शर्मा शामिल थे।