फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्राकाल में वर्दी में नजर आएंगे चालक परिचालक

चारधाम यात्राकाल में वर्दी में नजर आएंगे चालक परिचालक

Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्राकाल में वर्दी में नजर आएंगे चालक परिचालक
ब्यूरो/ऋषिकेश। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा में परिवहन सेवा देने वाली सभी नौ निजी परिवहन कंपनियों को चालक-परिचालकों को वर्दी मुहैय्या कराने, वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स की अनिवार्य व्यवस्था करने, वाहन मेंटीनेंस करने के निर्देश दिए हैं। रोटेेशन ने नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित परिवहन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में इस साल यात्रियों को मुकम्मल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने कमर कस ली है, जिसके लिए समिति ने रोटेशन में शामिल नौ निजी परिवहन कंपनियों को पत्र भेजकर अपने वाहनों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। रोटेशन के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि यात्राकाल में परिवहन सेवा देने वाली कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। जिसमें चारधाम यात्राकाल में वाहन चालक व परिचालक को ड्रेस, जूते उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

वहीं, वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, नो-स्मोकिंग पट लगाने, समय पर वाहन की मेंटीनेंस कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि नियम और निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित परिवहन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed