{"_id":"5a8b35da4f1c1bc83b8b7c90","slug":"151907294410-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा जूनियर हाईस्कूल हनोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा जूनियर हाईस्कूल हनोल
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
विभागीय हीलाहवाली के चलते जूनियर हाईस्कूल हनोल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। शिक्षक के छुट्टी पर जाते ही स्कूल में ताला लटक जाता है। जिससे छात्रों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं।
वर्तमान में स्कूल में 20 छात्र अध्ययनरत हैं। अभिभावक चरणदास, रणदास आदि का कहना है कि स्कूल में तैनात शिक्षक का ज्यादातर समय कार्यालय संबंधी कामकाज के साथ ही मध्याह्न भोजन योजना की देखरेख में निकल जाता है। जिससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ता है। शिक्षक के छुट्टी पर जाते ही स्कूल में ताला लटक जाता है। विभागीय अधिकारियों से पत्राचार के बाद भी अब तक अन्यत्र शिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। मार्च माह में छात्रों की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। जल्द ही विभाग यदि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बीईओ चकराता डॉ. एस चंद्र ने बताया कि जल्द ही शिक्षकों की पदोन्नति होने वाली है। प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।