{"_id":"5a888d274f1c1ba0268bab28","slug":"151889868119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए वार्डों में चलेगा नगर निगम का झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए वार्डों में चलेगा नगर निगम का झाड़ू
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। सीमा विस्तार के बाद मर्ज हुई ग्रामसभा ऋषिकेश और वीरपुर खुर्द में नगर निगम प्रशासन साफ-सफाई के मुकम्मल इंतजाम में जुट गया है। दोनों गांवों में बने निगम के नए वार्डों में रोजाना क्रमवार एक-एक वार्ड में सड़कों और नालियों आदि की सफाई की जाएगी। इसके लिए बाकायदा डे-वाइज प्लान तैयार कर कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
नगर निगम में शामिल किए गए ग्रामसभा वीरपुर खुर्द और ऋषिकेश के लोगों को निगम की ओर से नागरिक सुविधाएं मिलने जा रही हैं। सबसे पहले संबंधित इलाकों में सड़कों और नालियों की साफ-सफाई से इसकी शुरुआत की तैयारी है। इसके बाद नए वार्डों में क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सफाई निरीक्षक सचिन रावत के मुताबिक दोनों गांवों में निगम की ओर से बनाए गए वार्डों में से रोजाना एक वार्ड में सफाई कर्मचारी नालियों और सड़कों को चमकाएंगे।
इसके अलावा इस क्षेत्र में पड़ने वाले बदरीनाथ नेशनल हाईवे के पैच की साफ-सफाई का जिम्मा भी कर्मचारियों पर ही होगा। फिलहाल एक-एक वार्ड से इसकी शुरुआत की जा रही है। जबकि निगम में शामिल उक्त क्षेत्रों के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती के बाद नियमित सफाई कराई जाएगी। बताया कि निगम प्रशासन का मकसद मर्ज इलाकों के लोगों को नागरिक सुविधाएं मुुहैया कराना है, जिससे लोगों को पता चल सके कि उन्हें निगम में शामिल होने के बाद क्या-क्या सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
पथ प्रकाश के भी होंगे इंतजाम
निगम में मर्ज ग्रामसभा ऋषिकेश और वीरपुर खुर्द में साफ-सफाई के साथ ही सड़कों के किनारे पथप्रकाश की व्यवस्था के लिए स्थानों को चिह्नीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पंचायत के समय में लगी लाइटों की मरम्मत के बाद जरूरत वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
निगम क्षेत्र में लोगों को साफ-सफाई और पथ प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीवर और अन्य सुविधाओं को भी इन इलाकों में विकसित किया जाएगा।
- महेंद्र कुमार यादव,सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, ऋषिकेश।