फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निजी कंपनियों ने 18 फीसदी बढ़ाया चारधाम यात्रा किराया

निजी कंपनियों ने 18 फीसदी बढ़ाया चारधाम यात्रा किराया

Sat, 17 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
निजी कंपनियों ने 18 फीसदी बढ़ाया चारधाम यात्रा किराया
ब्यूरो/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए नौ निजी परिवहन कंपनियों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने शुक्रवार को चारधाम यात्रा के किराए में 18 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। रोटेशन ने इसके लिए बाकायदा यात्रा किराया सूची जारी कर दी है। उन्होंने डीजल के दाम, वाहन मेंटीनेंस और इंश्योरेंस की बढ़ी कीमतें बढ़ने को यात्रा किराया बढ़ोतरी को वजह बताया है। चारधाम यात्रा बीटीसी परिसर स्थित संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय में यात्रा किराए के बाबत बैठक हुई। इस मौके पर शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष सुधीर राय ने चारधाम यात्रा की बढ़ी हुई किराया सूची जारी की, जिसके तहत वर्ष- 2018 की चारधाम यात्रा किराए में 18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया विभिन्न वस्तुओं और इंश्योरेंस की बढ़ी कीमतों के मद्देनजर यात्रा किराया में वृद्धि का फैसला लिया गया है। बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, बलवीर सिंह रौतेला, विनोद भट्ट, सदस्य दाताराम रतूड़ी, नवीन चंद रमोला, दिलवर सिंह बिष्ट, द्वारिका प्रसाद कोठारी, चंदन सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह रावत, प्यार सिंह गुनसोला, अलेल सिंह भंडारी, रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी, प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वर्ष 2018 का यात्रा किराया प्रतिव्यक्ति
- ऋषिकेश-बदरीनाथ,ऋषिकेश- 1330
- ऋषिकेश-केदारनाथ,बदरीनाथ,ऋषिकेश- 1810
- ऋषिकेश-केदारनाथ,बदरीनाथ, गंगोत्री, ऋषिकेश -2560
- ऋषिकेश-गंगोत्री,केदारनाथ, बदरीनाथ,यमुनोत्री-ऋषिकेश-3170
- ऋषिकेश-गंगोत्री,बदरीनाथ,ऋषिकेश-2360
- हरिद्वार-बदरीनाथ,हरिद्वार- 1490
- हरिद्वार-केदारनाथ,बदरीनाथ,हरिद्वार- 1970
- हरिद्वार-केदारनाथ,बदरीनाथ, गंगोत्री, हरिद्वार-2720
- हरिद्वार- गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री-हरिद्वार-3330
- हरिद्वार-गंगोत्री, बदरीनाथ, हरिद्वार-2520

ड्रोपिंग का तय किराया
हरिद्वार-बदरीनाथ 32,000
हरिद्वार-गौरीकुंड-27,000
हरिद्वार-जानकी चट्टी-27,000
हरिद्वार-गंगोत्री-29,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed