फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 01 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
संत रविदास की जयंती पर बुधवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
शोभायात्रा में संत रविदास के कई रूप देखने को मिले। भारत माता, कृष्ण राधा, मीराबाई, शिव-पार्वती, डॉ. बीआर अंबेडकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पूरा शहर संत रविदास के जयघोष से गूंज उठा। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूूमे। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास सभा की ओर से बाबूगढ़ से शुरू हुई शोभायात्रा चुंगी, मंडी चौक, गीता भवन, सहारनपुर बस अड्डा, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल रोड, एक्सचेंज रोड, डाकपत्थर रोड से होकर कल्याणपुर स्थित मंदिर में पहुंच संपन्न हुई। इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, चेयरमैन हरफूल महावर, उत्तराखंड संवैधानिक संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर, प्रदीप सोनी, संदीप मोंगा, सुरेंद्र, विजय महर, नीरज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय किशोर, नवीन ठाकुर, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कल्याणपुर स्थित मंदिर में संत रविदास की पूजा अर्चना की गई। मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। पूरा माहौल संत रविदास के भक्ति रस में डूबा नजर आया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश कुमार, सुमनलता, दीपक कुमार, छोटेलाल, सतपाल, गोपाल सिंह, राजेश कुमार, नवीन कुमार, शीशपाल, सुनील कुमार, धर्म सिंह, फतेह सिंह, कमल सिंह, मोनू, भूप सिंह, संजीव, ललित दुबे, त्रिलोक पांडेय, दीपू, अनुज, धर्मेंद्र, आनंद, कल्लू, रवि, मेहर सिंह, अजय, अमित कुमार, श्याम पाल, छोटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेलाकुई बाजार में भी संत रविदास के जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। बतौर मुख्य अतिथि आयेंद्र शर्मा शामिल हुए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रंजीता तोमर, अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, काशी महावर, अमित महावर, धुरंधर सिंह, संजय कुमार, मोहम्मद तालीम, बीना, चंदर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।


संत रविदास को किया नमन
विकासनगर। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर बंशीपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि रविदास जी ने समाज को नई दिशा दी। वे एक महान संत, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे। इस मौके पर साधुराम, जर्नाद्धन जोशी, रोशन लाल, सत्यप्रकाश, डीपी बनवाल, सन्नी कुमार, पम्मी देवी, राजीव कुमार, संतोष रावत, नीरज रोहिला, संजय कुमार निर्मला देवी, राजेश कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं डाकपत्थर स्थित प्रबुद्ध अंबेडकर सांस्कृतिक संस्थान की ओर से गुरु रविदास धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महावीर सिंह ने की। संचालन अमर सिंह खुर्चयाल ने किया। इस मौके पर सीएल भास्कर, बलजीत सिंह, जब सिंह, अनिल कुमार, नितांत, बिजेंद्र कुमार, दिवाकर खुर्चयाल, अतर सि ंह, नितिन लामियान, राम सागर, कुलवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed