{"_id":"5a71f4d84f1c1bff388b59b0","slug":"15174178941618-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 अप्रैल को नए मंदिर में विराजमान होंगे नृसिंह भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 अप्रैल को नए मंदिर में विराजमान होंगे नृसिंह भगवान
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। 18 अप्रैल को नृसिंह भगवान अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। वर्ष 2012 से जोशीमठ में नृसिंह मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। अब मंदिर परिसर का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को नृसिंह भगवान को नए मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। सात करोड़ की लागत से भव्य नृसिंह मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर परिसर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। नृसिंह भगवान के नवनिर्मित मंदिर में स्थापित होने पर यहां भव्य धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाएगा।