{"_id":"5a5670a74f1c1b1f198b4678","slug":"15156145531440-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू बेचने पर 40 दुकानों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू बेचने पर 40 दुकानों का चालान
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
पर्यटन नगरी मसूरी को तंबाकू मुक्त करने के अभियान के तहत तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तंबाकू बेचने पर करीब 40 दुकानों का चालान कर 4730 रुपये जुर्माना वसूला। दोबारा तंबाकू बेचते पकड़े जाने पर पांच हजार का जुर्माना करने की चेतावनी दी।
बुधवार सुबह प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस बल के साथ गांधी चौक से पिक्चर पैलेस तक चेकिंग अभियान चलाया। अर्चना उनियाल ने बताया की डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि शहर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते पाए जाने वाले लोगों का भी चालान किया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल, सहायक अनुराग उनियाल आदि शामिल थे।